Skip to main content

No One Else Like My Guru Ji

गुरुदेव से निराला कोई और नहीं कोई और नहीं
माया के वो बन्धन तोड़े प्रभु चरणों में प्रति सेजोड़े
सारे दुःख को मिटाने वाला कोई और नहीं कोई और नहीं
बेड़ा पार लगाने वाला कोई और नहीं
अमृतवाणी का सार सुनाते मेरे मन की वृथा मिटावे
 सारे भ्रम मिटाने वाला कोई और नहीं
वो तो आत्मज्ञान करावे हदय का अज्ञान मिटावे
मुक्ति धाम दिलाने वाला कोई और नहीं
ऐसे सतगुरु के गुण गाओ बार बार तुम शिश नवाओ
भवबंधन छुड़ाने वाला कोई और नहीं
न नमाज़ आतीं हैं न वजु आता है
सजदा कर लेते हैं जब सामने तु आता है
तु नवाज दे वरना तेरी रहमतों का बदला मेरी बंदगी नहीं है
मेरे साखिया कि महफ़िल का नजारा क्या कहिए
कोई जाम नहीं कोई पयाम नहीं
बस नज़रों से नज़रें मिलती है और
हम दुनिया भुल जाते हैं
‌गुरुदेव से निराला कोई और नहीं कोई और
जय हो गुरुदेव जी की 

Comments